Ex-Servicemen के लिए Free ATS Resume Builder

Privacy-first · कोई account नहीं · कोई upload नहीं · Service number नहीं

अपने Armed Forces experience को साफ़ civilian resume में बदलिए। Resume English में बनेगा ताकि jobs में सीधे इस्तेमाल हो सके; सारी guidance आसान Hindi में है। भरी जानकारी इसी browser में रहती है और सैनिक डेस्क को नहीं भेजी जाती।

Sensitive जानकारी न भरेंUnit का नाम, operational posting, service number, Aadhaar, PPO (पेंशन भुगतान आदेश), हथियार की जानकारी या restricted काम न लिखें। केवल public और transferable skills लिखें।

अपनी जानकारी भरें

Preview

Resume यहाँ दिखेगा। Employer को भेजने से पहले हर line जाँचें।

कोई दूसरी नज़र डलवानी है?

ऊपर वाला builder सिर्फ़ एक काम करता है — आपका resume उस format में बना देता है जिससे वो screening software पास कर जाए। वही software जो resume को आदमी के देखने से पहले ही छाँट देता है।

जो builder नहीं कर सकता: फ़ौजी शब्दों को company की भाषा में बदलना। जैसे "Coy Cdr, 120 men, Op Alert" — company वाले को कुछ समझ नहीं आता। पर "छह महीने तक 120 लोगों की team को तैयार रखा" — ये सीधे समझ आ जाता है। काम एक ही है, पर पढ़ा वही जाता है जो समझ आए।

ये काम हाथ से करवाना हो, तो अपना draft support@sainikdesk.com पर भेज दीजिए। ठीक करके वापस मिलेगा, और हर बदलाव के आगे लिखा होगा कि क्यों बदला — ताकि अगली बार आप ख़ुद लिख सकें।

मेरा mail app खोलिए Gmail में खोलिए

₹500 — काम शुरू होने से पहले तय इस साइट पर सिर्फ़ दो चीज़ों के पैसे लगते हैं — यह, और पेंशन कैलकुलेटर पर हाथ से जाँची पेंशन। बाक़ी हर पन्ना मुफ़्त ही रहेगा। आधार, PPO, service number या unit का नाम मत भेजिए — resume में इनकी ज़रूरत कभी नहीं पड़ती, और यह साइट इन्हें कभी माँगती नहीं।

Job में भेजने से पहले

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या यह resume builder सच में free है?

हाँ — पूरी तरह free। न account, न sign-up, न कोई छिपा paid version। जितनी बार चाहें बनाइए, copy कीजिए, download या print कीजिए।

क्या मेरी भरी जानकारी browser से बाहर जाती है?

नहीं। Resume पूरी तरह आपके device पर बनता है। कुछ भी upload या save नहीं होता, सैनिक डेस्क को भी नहीं दिखता — tab बंद करते ही सब मिट जाता है।

क्या यह resume हर company का ATS पार कर लेगा?

कोई tool यह promise नहीं कर सकता, और जो करे उस पर भरोसा मत कीजिए। यह builder साफ़ single-column, standard headings वाला format देता है जिसे hiring software आसानी से पढ़ लेता है — पर selection हमेशा इस पर टिका है कि आपका असली experience job से कितना मिलता है।

Resume English में ही क्यों बनता है?

ज़्यादातर companies और उनका hiring software English resume ही पढ़ते हैं। इस page पर guidance आसान Hindi में है, पर resume English में बनता है ताकि आप उसे सीधे job में भेज सकें।

Resume में क्या कभी नहीं लिखना चाहिए?

Service number, Aadhaar, PPO number, unit या battalion का नाम, posting और कोई भी operational बात। ऐसी चीज़ दिखे तो builder warning देता है — सिर्फ़ transferable skills और public ज़िम्मेदारियाँ लिखिए।