सुधार — ग़लतियों का सार्वजनिक रजिस्टर
नियम बदलते रहते हैं और लिखने वाला इंसान है — ग़लती होगी। फ़र्क़ इस बात से पड़ता है कि उसके बाद क्या होता है। इस साइट पर होता यह है: पहले पन्ना सुधरता है, फिर ग़लती यहाँ हमेशा के लिए दर्ज होती है। क्या ग़लत छपा था, अब क्या है, कब सुधरा, और किसने पकड़ा (नाम उनकी सहमति से)।
यह पन्ना ख़ाली जितना रहे, अच्छा — पर इसका होना ख़ाली रहने से ज़्यादा ज़रूरी है।
अब तक के सुधार
- 3 अगस्त 2026 CSD (सेना की कैंटीन) हक़-checker — गाड़ी की तालिका पुरानी थी — पहले: checker और तालिका जुलाई 2015 की नीति पर थे — रैंक के हिसाब से engine की सीमा (3000/2500/2000/1800 CC) और 4/7/10 साल वाले नियम · अब: मौजूदा नीति CS Dte पत्र सं. 95350/Q/DDGCS/Car Policy, 30 नवंबर 2023 (1 फ़रवरी 2024 से लागू) है — हक़ pay level से, क़ीमत की सीमा टैक्स छोड़कर (L3–5 ₹8 लाख, L6–9 ₹10 लाख, L10–18 ₹20 लाख; EV +₹5 लाख), 8 साल का अंतर, Level 3–9 के लिए ज़िंदगी भर की गिनती, और pensioner widow/परिजन दिवंगत के बचे quota पर साफ़ हक़दार · पकड़ी: launch से पहले AFD portal से दोबारा मिलाने की हमारी अपनी जाँच में। पुराने पन्ने पर पहले दिन से तारीख़ और "AFD portal ही आख़िरी" वाली चेतावनी थी; अब checker, तालिका और rates.json मौजूदा नीति पर हैं।
- 3 अगस्त 2026 पारिवारिक पेंशन कैलकुलेटर — कम वेतन पर विशेष पारिवारिक पेंशन कम दिख रही थी — पहले: कैलकुलेटर विशेष पारिवारिक पेंशन पर सिर्फ़ आम न्यूनतम ₹9,000 लगाता था · अब: SFP का अपना न्यूनतम ₹18,000 प्रति माह है (सेना पेंशन विनियम भाग-I, विनियम 113 और 120, 01.01.2016 से), और कैलकुलेटर वही लगाता है — जैसे ₹26,900 (अंतिम वेतन + MSP (सैन्य सेवा वेतन)) पर SFP ₹18,000 बनती है, ₹16,140 नहीं · पकड़ी: launch से पहले विनियम पढ़ने की हमारी अपनी जाँच में। यह सवाल पहले दिन से पन्ने पर खुला दर्ज था; अब खंड पढ़कर बंद हुआ।
ग़लती दिखे तो
संपर्क-पन्ने से लिखिए। पन्ने का पता, ग़लत लगी बात, और हो सके तो वह परिपत्र या दस्तावेज़ जिससे आप कह रहे हैं — इतना काफ़ी है। जवाब मिलेगा, और सही निकलने पर सुधार यहाँ आपके नाम के साथ (चाहें तो) दर्ज होगा।
ज़रूरी बात
यह पन्ना इस साइट की अपनी ग़लतियों का रजिस्टर है। अपने मामले का फ़ैसला हमेशा अपने रिकॉर्ड ऑफ़िस या पेंशन देने वाले दफ़्तर से पुष्टि करें।